जिले में मानवता को शर्मसार करने वाले मामले के आरोपी महिला के पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों को जेल दिया। दरअसल टड़ियावां थाना इलाके के बरुआर ग्राम में उस वख्त हड़कम्प मच गया जब पति और ससुर ने महिला को उसके मायके में ही जिंदा जला दिया था और घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। सूचना के बाद भी जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो मजबूरन पिता एम्बुलेंस का इंतजाम कर लड़की को जिला अस्पताल ले कर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विवाहिता को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। काफी देर बाद हॉस्पिटल पहुंची सीओ ममता कुरील ने पीड़िता का बयान लेकर जांच शुरू कर दी थी।
मामला हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना इलाके के ग्राम बरुआ का है जहां पति ने अपने बेरहम पिता के साथ मिलकर अपनी 22 वर्षीय नवविवाहता पत्नी रेखा को जिंदा जला दिया था। रेखा ने पुलिस को अपने बयान में ये जानकारी दी थी कि उसके ससुर की नीयत उसकी तरफ कुछ ठीक नही थी। वह उसकी इज्जत से खेलना चाहता था और पति दहेज के लालच मे नाराज था। पति और ससुर आए दिन पीड़िता पर अत्याचार करते थे। इस बात से परेशान पीड़िता अपने मायके आ गई थी, लेकिन दहेज लोभियों को इस पर भी सुकून नहीं मिला और वे उसे मारने मायके तक आ पहुंचे। यहां पहले तो दोनों के बीच दहेज को लेकर काफी बहसबाजी हुई, जिसके बाद गुस्साए पति और ससुर ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। मामले की थाना टड़ियावां पर उत्तम तिवारी पुत्र सोनेलाल तिवारी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने नामित अभियुक्त शिवभगवान पुत्र छोक्का (पति) व छोक्का पुत्र गंगाप्रसाद (ससुर) निवासी सीमरौली थाना टड़ियावां को कालाआम तिरहा से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान एसआई संजय सिंह, एस आई हरेन्द्र कुमार यादव, सिपाही सुनील तिवारी, गौरव कुमार, विजय जायसवाल, राहुल, सिन्धु मौजूद रहे।