थाना सहसवान क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैरपुर मानपुर के पास ईख के खेत में 07 वर्षीय बालिका का मिला शव

थाना सहसवान पर सूचना प्राप्त हुई कि प्रातः 06.00 बजे उसकी 07 वर्षीय पुत्री लिपटिस के पेड़ के पास खेल रही थी तभी उसके गांव का कर्रू पुत्र जग्गू वहां आया और उसे लेकर कहीं चला गया । काफी तलाशने पर समय करीब 09.00 बजे जग्गू के ईख के खेत में उसकी पुत्री का शव मिला है ।

इस सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सहसवान एवं प्रभारी निरीक्षक सहसवान मय पुलिसबल के मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 304/19 धारा 302/201 भादवि बनाम जग्गू पुत्र कर्रु निवासी बैरपुर मानपुर थाना सहसवान जनपद बदायूं पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतका के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी की गयी । उक्त वादी मुकदमा अपने गांव से 01 कि0मी0 दूरी पर बटाई पर लिये खेत में झोंपडी बनाकर रहता था तथा नामित अभियुक्त कर्रू भी उस झोंपडी से लगभग 30 मीटर की दूरी पर, जहां मृतका का शव मिला वहां पर मचान बनाकर रात में रहता था । पुलिस टीम द्वारा नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।