चौथ का चाँद

चौथ का चाँद देखो तुम।
मगर मै तुमको देखूँगा।
तुम्हें बस देखना दो पल।
मै पूरी रात देखूँगा।
चौथ का चाँद देखो तुम।
मगर मै तुमको देखूँगा।

है तुम्हारा चाँद चौथाई।
हमारा हरदम है पूरा।
करो पूजा हमे क्या है?
मै केवल तुमको पूजूँगा।
चौथ का चाँद देखो तुम।
मगर मै तुमको देखूँगा।

कभी उगता कभी बुझता।
तुम्हारा चाँद टेढ़ा है।
जो मेरा है वो मेरा है।
मै सबसे आज बोलूँगा।
चौथ का चाँद देखो तुम।
मगर मै तुमको देखूँगा।

तुम्हारे रूप के आगे।
चाँद की चाँदनी मद्धम।
तुम्हारी कांति मे हरदम।
नजारे लाख देखूँगा।
चौथ का चाँद देखो तुम।
मगर मै तुमको देखूँगा।

चाँद के आशिक अगणित हैं।
मगर मै सिर्फ तेरा हूँ।
चाँद इक रात का साथी।
मै जीवन भर निभाऊँगा।
चौथ का चाँद देखो तुम।
मगर मै तुमको देखूँगा।