१४ मई २०२३ के मुख्य समाचार

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
  • विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ भाजपा गठबंधन ने उत्तरप्रदेश की स्वार और छानबे सीट जीती, ओडिसा में झारसुगुडा सीट पर बीजू जनता दल फिर विजयी।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा सीट का उपचुनाव जीता।
  • उत्‍तरप्रदेश में शहरी स्‍थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत।
  • केरल तट के पास एक जहाज से लगभग 15 हजार करोड रूपये का मादक पदार्थ जब्‍त।
  • और, बंगाल की खाडी में भीषण तूफान मोखा दक्षिण पूर्व बांग्‍लादेश और उत्‍तरी म्‍यामां की ओर बढ रहा है, इसके कारण पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में भी भारी वर्षा की आशंका।