१३ जून २०२३ के मुख्य समाचार

  • गृहमंत्री अमित शाह ने चक्रवात बिपरजॉय से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के ओखा में पचास लोगों को निकालकर सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया।
  • केन्‍द्र सरकार ने देश में आपदा प्रबंधन के लिए आठ हजार करोड रूपये से अधिक राशि की तीन योजनाओं की घोषणा की।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – भारत एक दशक पहले की तुलना में अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश। रोजगार मेले में, 70 हजार से अधिक नव-नियुक्‍त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
  • मध्‍यप्रदेश सरकार ने आठ लाख किसानों का एक हजार पांच सौ करोड रूपये का ब्‍याज माफ करने की घोषणा की।
  • सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा – जब भी चुनाव निकट होते हैं तो कुछ विदेशी शक्तियों के एजेंट भारत को अस्थिर और बदनाम करने के लिए सक्रिय हो जाते हैं।
  • पी वी सिंधु और एच एस प्रणॉय इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे।