शिवाजी महाराज का सुशासन, उनकी विनम्रता अनुकरणीय

आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिवाजी की जंयती के अवसर पर अखिल भारतीय शिवराज्‍याभिषेक महोत्‍सव समिति द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का सुशासन, उनकी विनम्रता और जनकल्‍याण कार्यों में उनकी निष्‍पक्षता के लिए पूरा देश उनका सम्‍मान करता है । आज शिवाजी के जन्‍मस्‍थान शिवनेरी किले में पहुँचकर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने श्रद्धासुमन अर्पित किए ।