एक ओर देश के कई बड़े उद्योगपति खाऊ-कमाऊ बैंकिंग नीतियों के चलते बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर ऐश फरमाते हुए बैंकों की छीछालेदर कर रहे हैं और दूसरी ओर शातिर चोर बैंकों की तिजोरियां तोड़ बैंकों की सुरक्षा को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं । आज तड़के कानपुर के नौबस्ता में पशुपति नगर की यूनियन बैंक में चोरों ने बड़ी सेंधमारी की है । यहां पर चोरों ने 32 लॉकर तोड़ डाले और करोड़ों का माल साफ कर दिया । लॉकर के साथ ही इस बैंक में चोरों ने स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने का काफी प्रयास किया । जानकारी के मुताबिक इस बैंक के लॉकर में उमाकांत और ट्रांसपोर्टर आशुतोष गुप्ता के करीब एक-एक करोड़ के गहने रखे थे । इस बड़ी घटना के बाद लखनऊ से अब जांच के लिए एसटीएफ की टीम कानपुर पहुंच गयी है । एसएसपी के साथ ही फोरेंसिक टीम पहुंच छानबीन में जुटी है । अभी तक कितने की चोरी हुई है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है ।
Related Articles
डीजल चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, 4 डीजल चोर गिरफ्तार 4 फरार
February 12, 2019
0
गौसगंज में पुलिस चौकी के पास मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा
December 29, 2017
0
परचून की दुकान तोड़कर नगदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ़
August 31, 2020
0