तेज़ रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

भरवारी, कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग कमासिन चौराहे के पास बाइक सवार मछली व्यापारी धनेश कुमार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। घायल एक घंटे तड़पता रहा। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सिराथू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने घायल की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल मंझनपुर रिफर कर दिया।

आई वी 24 न्यूज़ भरवारी कौशाम्बी से शिव सागर सिंह की रिपोर्ट