कौशाम्बी : सिराथू तहसील के शिवपुर गांव में एक किसान ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा रहा था, जुताई के समय हल मूर्ति से टकरा गया । किसान ने मूर्ति को खुदवा कर बाहर निकलवाया तो देखा कि मूर्ति अति प्राचीन है । मूर्ति लगभग ढाई फीट ऊंची है ।
मूर्ति मिलने की सूचना पर पहुंची शहजादपुर प्रभारी राजीव नारायण सिंह ने मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने पर रखवा दिया है । शिवपुर निवासी पंचम लाल पुत्र बेनी लाल प्रजापति दोपहर के समय खेत की ट्रैक्टर से जुताई करवा रहा था । खेत के मध्य में प्राचीन पत्थर की मूर्ति टैक्टर के हल से टकरा गई । किसान ने मूर्ति को खुदवा कर बाहर निकाला तो मूर्ति की लंबाई ढाई फीट के लगभग थी । मूर्ति का सर टूटा हुआ है । किसान ने बताया कि यह प्राचीन मूर्ति मां कडा़ की शीतला हो सकती है । पुलिस ने मूर्ति की सूचना पर किसान के घर पहुंच कर मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर थाने पर रखवा दिया है । जबकि किसान का आरोप है कि यह मूर्ति प्राचीन काल की होने के कारण मां शीतला की हो सकती है । भेष-भूषा बनावट से स्पष्ट हो रहा है कि यह प्राचीन मूर्ति मां शीतला की है । वह अपने घर पर मंदिर बनवा कर मूर्ति की पूजा करना चाहता है । लेकिन पुलिस ने किसान को मूर्ति देने से मना कर दिया ।
बाइट-कृषक