बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद ककराला के कार्यालय में पुलिस चैकी निर्माण के सम्बंध में बैठक आयोजित की।
बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि दातागंज के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी ककराला पैमाइश कराकर भूमि का चिन्हिकरण करें। उस परिसर में बने जर्जर भवन को तुडवाकर पुलिस चैकी का निर्माण प्रारंभ कराया जाए। इसमें पुलिस जवानों के रहने के लिए कमरे, इंटरलाॅकिंग एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण प्राथमिकता के तौर कराया जाए। उन्होंने कार्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरे के व्यू को भी जू़म करके देखा।