पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सप्ताह पर हरदोई सांसद जयप्रकाश ने ग्रामीणों को बांटे कम्बल

बघौली : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सप्ताह पर देशव्यापी कार्यक्रमों के अन्तर्गत हरदोई सांसद जयप्रकाश के द्वारा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर असहाय लोगों को कम्बल वितरण, वृक्षारोपण, व गांवों में झाड़ू लगा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।

प्राप्त विवरण के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सप्ताह समारोह पर आयोजित सेवा सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रमो पर पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है । इसी क्रम मे बघौली गांव स्थित राम-जानकी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हरदोई लोकसभा क्षेत्र से सांसद जयप्रकाश ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया । बघौली कस्बे के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान सेठ बाबूराम ज्वैलर्स के संचालक शैलिशंकर रस्तोगी द्वारा भेंट किए गये कम्बलो को गरीब लोगों में वितरित किया ।

कार्यक्रम के उपरान्त राम-जानकी मंदिर प्रांगण में ही स्थानीय पत्रकारों द्वारा पूछने पर किसानों एवं कश्मीर को मुख्य धारा में लाने के प्रयास के तहत हुए पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत व अलगाववादी आतंकवाद की टूटती कमर पर भी बेबाकी से अपनी राय प्रकट की।

कार्यक्रम में बाबा चन्द्र प्रकाश दास, बाबा रामकृष्ण दास, आशुतोष द्विवेदी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील बाजपेई, अर्जुन सिंह, सोमेन्द्र गुप्ता, शैलिशंकर रस्तोगी ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं बम्हनाखेड़ा में सांसद जयप्रकाश रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनाखेड़ा पर अहिरोरी स्वास्थ केन्द्र अधीक्षक डाक्टर मनोज सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर वृक्षारोपण कर मरीजों को फल वितरित कर मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराया इस अवसर पर अहिरोरी अधीक्षक डाक्टर मनोज कुमार सिंह , डॉक्टर प्रदीप कुमार, फार्मासिस्ट राघवेन्द्र सिंह, अजय गुप्ता, देश दीपक द्विवेदी आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।