आज महान स्‍वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 121वीं जयन्‍ती

आज महान स्‍वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 121वीं जयन्‍ती है । देश उनकी महोनता के आगे नतमस्तक हो उन्हें याद कर रहा है । देश भर में इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । नई दिल्‍ली में संसद भवन में उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी । भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, संसदीय कार्यमंत्री अनन्‍त कुमार, राज्‍य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, वित्‍त राज्‍य मंत्री शिव प्रताप शुक्‍ला और संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री विजय गोयल ने संसद भवन के केन्‍द्रीय कक्ष में नेताजी के चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित की । पूर्व सांसदों, लोकसभा और राज्‍यसभा के महासचिव तथा अन्‍य कर्मचारियों ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर लोकसभा सचिवालय ने सुभाष चन्‍द्र बोस के जीवनवृत्‍त वाली पुस्तिका भी गणमान्‍य व्‍यक्तियों को प्रदान की गयीं ।