पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव

              हरदोई- सुरसा थाना क्षेत्र के गोबरहना मजरा सर्रा गाँव में एक आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
             सुरसा थाना क्षेत्र केे गोबरहना मजरा सर्रा के कन्हई 40 पुत्र सीताराम का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।परिजनों ने बताया कि उसने मानसिक तनाव के चलते फासी लगाकर जान दे दी। कन्हई की माता के अनुसार कन्हई के पिता की मृत्यु पांच वर्ष पहले हो चुकी थी। कन्हई की शादी भी नहीं हुई थी। परिवार में सिर्फ दो लोग थे। कन्हई का मानसिक सन्तुलन ठीक नही रहता था । कन्हई की एक बड़ी बहन है ,बहन की शादी कुछ वर्ष पहले हो चुकी थी। सुरसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।