नाबालिग के साथ छेड़छाड़ में आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

               हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व शौच के लिए गयी किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
              थाना क्षेत्र के मंगलीपुरवा मजरा खसौरा निवासी 14 वर्षीय किशोरी खेतों पर शौच के लिए गयी थी जहां गांव निवासी अवनीश ने उसको जबरदस्ती पकड़कर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की जिसका विरोध करते हुए किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आरोपित किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी ने थाने में आरोपित के खिलाफ कार्यवाई के लिए शिकायती पत्र दिया। इंस्पेक्टर राय सिंह यादव ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।