टीम वर्क ही होगी प्राथमिकता, अनुशासन हीनता नहीं की जायेगी बर्दाश्त-जिलाधिकारी पुलकित खरे

                 नवागन्तुक जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कार्यभार गृहण कर अधिकारियों के साथ प्रथम बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में की।
 बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि टीम वर्क ही उनकी प्राथमिकता है। ताकि शासन की नीतियों निर्णयों एवं योजनाओं को उनकी मन्शानुरूप  अमल में लाया जा सके।
                 जनकल्याण कारी कार्यक्रमों को तत्परता के साथ पात्रों तक पहुचाया जायेगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि कार्य में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकतानुसार अधिकारी अवकाश ले। उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या नही होगी। परन्तु बिना अनुमति के यदि कोई भी जनपदीय अधिकारी ने मुख्यालय छोड़ा तो इसे गम्भीरता से लिया जायेगा। अनुशासन हीनता किसी भी दशा में बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होने अधिकारियो से कहा कि अपने कार्यो की संपूर्ण जानकारी उन्हे होना चाहिए ताकि जिस समय पूछा जाये संतोष जनक उत्तर प्राप्त हो सके। अधीनस्थों पर निर्भर न होने की हिदायत भी दी कहा कि कोई भी पत्रावली हो स्वयं लाकर किसी भी समय कराये। कार्य विलंब की दशा में वह स्वयं जिम्मेदार होगे। कार्यालय एवं अभिलेखों को साफ सुथरा रखने तथा नोटसीट आदि का सही अंकन करने की भी सीख दी। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने अधिकारियों का परिचय भी प्राप्त किया।