रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बताया है कि रेलवे भर्ती में अधिकतम आयु में जो छूट दी जाती थी, वो फिर से बहाल कर दी गयी है । रेलवे में फॉर्म भर कर भी कई अभ्यर्थी परीक्षा नहीं देते थे और इससे व्यवस्था में व्यवधान पड़ता था । इसलिये अब परीक्षा शुल्क भी जमा करना पड़ेगा, लेकिन परीक्षा में भाग लेने के बाद इसे वापस कर दिया जायेगा ।
रेलवे भर्ती की परीक्षा 15 भाषाओं में होगी और उसमें हस्ताक्षर किसी भी भाषा में किये जा सकते हैं । पहले 10 वीं कक्षा पास विद्यार्थी लेवल-1 परीक्षा में भाग ले सकते थे किन्तु बीच में यह व्यवस्था नहीं रही । अब हम इस स्थिति को पुनः स्थापित कर रहे हैं । इस परीक्षा के लिये 10वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं ।