मैं आश्चर्यचकित हूँ कि 90 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले जिस तमिलनाडु में –
- एक समय लगभग सभी मंदिरों के सामने पेरियार की मूर्ति लगा दी गई थी और उस मूर्ति की पट्टिका पर लिखा होता था – There is no God.
- जिस तमिलनाडु के एक बड़े नेता ने सनातन धर्म को कीटाणु कहा, इसको समाप्त करने की खुलेआम बात कही।
- जिस मदुरै शहर में आज दीप प्रज्ज्वलित करने को लेकर अनावश्यक विवाद हो रहा है, इसी शहर में कुछ वर्ष पूर्व भगवान राम की फोटो का अपमान किया गया था, जूते की माला पहनाई गई थी।
- जिस पहाड़ी पर 2000 वर्ष पूर्व बना मंदिर 1400 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आये मजहब के कारण चर्चा में है, उसी पहाड़ी का नाम सरकारी रिकॉर्ड में मदुरै के आक्रांता सिकंदर शाह के नाम पर ‘सिकंदर पहाड़ी’ कर दिया गया।
तब तमिलनाडु के हिंदू इस तरह उद्वेलित क्यों नहीं हुए?
सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उन्होंने उन सनातन द्रोही कार्यों का विरोध क्यों नहीं किया?
आपको क्या लगता है?
मेरी समझ यह कहती है कि एकेश्वरवाद का न होना, बहुदेववाद में आस्था रखना हिंदू धर्म की कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे मजबूत कड़ी है। ईरान पारसी से मुस्लिम देश हो गया क्योंकि वे एक ईश्वर में आस्था रखते थे। उनका राजा पराजित हुआ, कन्वर्ट हुआ तो सारी प्रजा भी कन्वर्ट हो गई।
भारत तमाम प्रतिघातों, पराजयों के बाद भी सनातन धर्म का केंद्र है। हिंदू धर्म अब भी बचा हुआ है, बल्कि पूरी शान के साथ इसकी पताका लहरा रही है, तो इसका सबसे बड़ा कारण लोकदेवों में अगाध आस्था होना है। सनातन इतना विशाल है कि प्रकृति के समस्त जड़ चेतन को स्वयं में समाए हुए है। जब जब इसके एक रूप को मिटाने की कोशिश की गई , इसके कई रूप शेष रह गये। यह उस वट वृक्ष की तरह है जिसका तना काटने का प्रयास हुआ तो अनगिनत शाखाओं ने वृक्ष को थाम लिया।
वस्तुतः राम, कृष्ण, शिव आदि देवता विराट सनातन के महासागर हैं, महागगन हैं। उनका स्थान इतना बड़ा है कि उनके ऊपर की गई किसी नकारात्मक टिप्पणी नक्कारखाने में तूती की आवाज जैसा लगता है। समाज के बड़े हिस्से को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता। इनका अपमान होने पर, किसी के द्वारा दुर्वचन कहे जाने पर बुरा तो लगता है, पर वैसा क्रोध नहीं आता जैसा लोकदेवों के अपमान पर आता है।
लेकिन स्थानीयता पर किया गया हमला खतरनाक होता है।
धरती माँ, गाय मां, तुलसी मां का अपमान भी बुरा लगता है पर अपनी मां का अपमान होने पर व्यक्ति मरने-मारने पर उतारू हो जाता है। गांव के ‘प्रधान’ को दी गई गाली देश के ‘प्रधानमंत्री’ को दी गई गाली की तुलना में खतरनाक होती है। क्योंकि प्रधानमंत्री से जुड़ाव अप्रत्यक्ष है, पर प्रधान से जुड़ाव सीधा है, प्रत्यक्ष है। इसीलिए महाराष्ट्र में गणपति, बंगाल में दुर्गा, ओडिशा में जगन्नाथ, केरल में अयप्पा, राजस्थान में रामदेव, पंजाब में गुरुओं और बिहार में छठ का अपमान शायद ही स्थानीय लोग बर्दाश्त कर पाएं।
वामपंथी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या भी चामुंडा देवी के भक्त ने की थी, क्योंकि उसने चामुंडा देवी पर अश्लील टिप्पणी की थी। बिहारी औरतों के सिंदूर पर अश्लील टिप्पणी करने वाला कथित कॉमेडियन माहेश्वरी आज जान बचाता फिर रहा है। क्योंकि उसने सिंदूर के बहाने लोक आस्था के महापर्व छठ और छठ मैया का अपमान किया। ऐसे अनेकों उदाहरण हैं।
यही कारण है कि राम, कृष्ण के अपमान पर लगभग चुप रहने वाला तमिलनाडु तमिलनाडु के रक्षक देवता मुरुगन के अपमान पर उबल पड़ा है। इस सकारात्मक उबाल से दो स्पष्ट लाभ हुए हैं।
- तमिलनाडु के हिंदुओं का सनातन प्रेम जाग गया है.
और - ‘विजय’ का ‘जोसेफ’ खुलकर बाहर आ गया है।
—विनय सिंह बैस