विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में मतदेय स्थलों पर अपना बूथ लेवल एजेण्ट कर सकते हैं नियुक्त

             उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्षों/मंत्रियों से कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के तहत 23 सितम्बर एवं 07, 14 व 28 अक्टूबर 2018 की तिथि निर्धारित की गयी है जिसमें सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेगें और पर्यवेक्षण संबंधित सुपरवाइजरों द्वारा किया जायेगा।
उन्होने सभी अध्यक्षों/मंत्रियों से अनुरोध किया है कि मतदाता सूचियों में दृष्टिगोचर हुई त्रुटियों को चिहिन्त करके उन्हें संशोधित कराने हेतु बी0एल0ओ0 का सहयोग करने के लिए मतदेय स्थलों पर अपना बूथ लेवल एजेण्ट नियुक्त कर सकते है और नियुक्त मतदेय स्थल ऐजेण्ट की सूची 15 सितम्बर 2018 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें।