पिहानी – इलाके के राभा गांव में जुए में हारने के बाद घर वालों की डांट डपट से खिन्न होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इससे टावर के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। ईस्की सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे एसआई पुष्पेंद्र सिंह ने टावर पर चढ़े युवक अंशुल पुत्र तीर्थ राम को समझा बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। मामला क्षेत्र भर में चर्चाओं का विषय बना रहा।