पाली ( हरदोई ) जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिये नगरपंचायत पाली में चेयरमैन व ईओ की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा की गई एवं शहीदों के परिजनों को ईओ सहित सभी कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देने की बात कही । शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन दीपा अवस्थी द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की गई । शोक सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं दो मिनट का मौन रखा गया । शहीदों के परिजनों को इस असीम दुख की घड़ी में दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की एवं अधिशासी अधिकारी व सीओ गणेश मिश्रा सहित कर्मचारियों ने शहीदों के परिजनों को एक दिन का वेतन देने की बात कही । चेयरमैन दीपा अवस्थी ने पुलवामा की आतंकी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घडी में हम सब देशवासी शहीदों के परिवार के साथ खडे हैं । पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेई ने कहा हमें अपने देश की सेना पर गर्व है वह मां भारती के सपूतों की सहादत का बदला जल्दी लेंगी । जिस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि श्रवण अवस्थी सोनू, राकेश दीक्षित, पवन मिश्रा, कमलांशु मिश्रा, रामप्रकाश रस्तोगी, मधू पाठक, अमरीश, शोभित यादव, श्यामजी अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे ।
Related Articles
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
February 20, 2019
0
डीएससीएल शुगर मिल में निर्माणाधीन भवन की छत गिरी 11 मजदूर जख्मी
September 10, 2018
0
बाहर से आने वाले श्रमिकों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार गांव में ही रोजगार प्रदान करने की कवायद को परवान चढ़ाती मनरेगा
May 2, 2020
0