पाली नगर में साईं पालकी महोत्सव कल

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)-गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री साईं सेवा समिति पाली द्वारा साईं पालकी महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई को बड़े ही धूम धाम से किया जाएगा। जिसको लेकर आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

आपको बताते चलें कि हर वर्ष नगर में साईं बाबा की पालकी का आयोजन भक्तों द्वारा बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। इस वर्ष भी 16 जुलाई को बाबा की पालकी आयोजन गाजे बाजे के साथ बड़े ही धूम धाम से किया जायेगा ।

जानकारी देते हुए पप्पू रस्तोगी ने बताया बाबा की पालकी को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।पालकी यात्रा नगर के मां पंतवारी देवी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद पुनः मन्दिर जाकर सम्पन्न होगी। उसके बाद भक्तों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन भी पंतवारी मन्दिर प्रांगण पर किया जाएगा।