सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील जनपद बदायूँ में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली/ मंडलायुक्त बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा सदर तहसील मे आये फरियादियों की जनसमस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को यथाशीघ्र समस्याओं का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तहसीलों पर जनता से संवाद कर जन समस्यायें सुनी गयी, जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य विभागों से संबन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।