भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी का जीरो टालरेंस जारी

अवनीश मिश्र, लखनऊ

• वैभव कृष्णा प्रकरण में आरोपों के दायरे में आए सभी पांच आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ सीएम योगी सख्त, पांचों को जिलों से हटाया गया ।
• तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई, एसआईटी प्रमुख बनाया गया वरिष्ठतम आईपीएस अफसर और डीजी विजलेंस हितेश चंद्र अवस्थी को, दो सदस्य आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और एमडी जल निगम विकास गोठलवाल बनाए गए ।
• पंद्रह दिनों के भीतर जांच पूरी करने के आदेश, रिपोर्ट आते ही सख्त कार्रवाई होगी ।
• जांच प्रभावित ना कर सकें, इसलिए सभी पांचों पुलिस अफसरों को फील्ड से हटाया गया है ।
• इनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की गई, सभी को तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए ।
• राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई कर दिए संदेश, राज्य़ के इतिहास में पहली बार इस स्तर की कार्रवाई हुई है ।
• इस प्रकरण की जांच में वरिष्ठ अफसरों एवं एसटीएफ भी लगाई गई है ।