प्रयागराज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका (झारखण्ड) की सम्मानित कुलपति प्रो० सोना झरिया मिंज के यशस्वी पिताश्री डॉ० निर्मल मिंज, जो कि एक निष्णात शिक्षाविद् थे, का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था।
इस अवसर पर भाषाविद् और समीक्षक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया था। आचार्य पाण्डेय ने डॉ० मिंज को एक उच्च कोटि का शिक्षाशास्त्री बताते हुए, उनके प्रति अपनी भावांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रधानमन्त्री विभूति मिश्र, प्राचार्य डॉ० पूर्णिमा मालवीय, सहायक प्राध्यापक डॉ० रवि मिश्र, डॉ० प्रदीप चित्रांशी आदिक ने श्रद्धांजलि व्यक्त की।