राजेश पुरोहित, भवानीमंडी
नई दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान के नारी सुवास मंच द्वारा प्रकाशित मासिक ई पत्रिका अविचल प्रभा का ऑनलाइन विमोचन प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा इकाई एवम कवयित्री प्रेमलता उपाध्याय स्नेह के द्वारा शनिवार को प्रातः ऑनलाइन किया गया।
उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं पटल पर उपस्थित सभी रचनाकार साथियों का हार्दिक वंदन अभिनंदन और स्वागत करती हूं। नारी सुवास मंच के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रेषित करती हूं कि, उन्होंने मुझे आज दिनांक 26 जून 2021 को अविचल प्रभारी मासिक पत्रिका के विमोचन का सुनहरा और गौरवपूर्ण अवसर प्रदान किया।
अविचल प्रभा मासिक पत्रिका के संपादक मंडल की निर्देशिका आदरणीय “प्रोफेसर मीना श्रीवास्तव जी”, प्रधान संपादक आदरणीय “छाया सक्सेना प्रभु” जी संपादक आदरणीय” उमा मिश्रा प्रीति “जी ,साहित्य संपादक आदरणीय “कुमुदिनी श्रीवास्तव” जी सभी के अथक परिश्रम और प्रयास के द्वारा इतनी सुंदर और जीवन मूल्यों से भरी ,मई जून माह की संयुक्त पत्रिका हमारे बीच प्रकाशित होने जा रही है ।
पत्रिका का मुख्य पृष्ठ बहुत ही सुंदर और आकर्षक बन पड़ा है ।पत्रिका में अध्यक्षीय उद्बोधन आदरणीय” राजवीर सिंह मंत्र”जी द्वारा ,संपादकीय आदरणीय “छाया सक्सेना प्रभु” जी द्वारा दो शब्द आदरणीय “कुमुदिनी श्रीवास्तव” जी द्वारा बहुत ही सार्थक और सारगर्भित और प्रभाव पूर्ण है। आदरणीय प्रोफेसर मीना श्रीवास्तव जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रभाव डालता उनका जीवन परिचय,और 40 पृष्ठों की यह पुस्तिका सकारात्मक सृजन शोध विशेषांक के रूप में हमारे बीच में प्रस्तुत हुई है। जिसमें साहित्य मनीषियों द्वारा जीवन के सकारात्मक मूल्यों को प्रेषित करती हुई कविताएं, लेख ,शोध आलेख, व्यंग आलेख प्रस्तुत किए । सभी रचनाएं एक से बढ़कर एक और जीवन के सकारात्मक मूल्यों को परिवर्तित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करती हैं । अविचल प्रभा मासिक पत्रिका का यह अंक निश्चित रूप से सभी पाठकों के ह्रदय में आनंद की अनुभूति उत्पन्न करेगा और जीवन मूल्यों को स्थापित करने में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। यह पत्रिका साहित्य जगत में निश्चित रूप से अपना एक विशेष स्थान प्राप्त करेगी।