उत्तर प्रदेश क्रांतिकारी परिषद की ओर से काकोरी बलिदान दिवस पर निकली यात्रा

सिद्धान्त सिंह :

लखनऊ। 32 वर्षों की तरह इस बार भी 19 दिसंबर को ऐतिहासिक काकोरी घटना के अमर शहीदों की स्मृति में 33वीं काकोरी शहीद यात्रा निकली गई। यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रांतिकारी परिषद ने किया। यात्रा को यशभारती सम्मान से विभूषित लोक गायिका सुनीता झिंगरन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की शुरुआत लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल पर हुई। जहां लोगों ने क्रान्तिजारियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सुनीता झिंगरन, वरिष्ठ पत्रकार राकेश राय ने लोगों को संबोधित भी किया। सुभाष चौक से शुरू हुई यात्रा कैसरबाग बस अड्डा, चौक चौराहा, ठाकुरगंज, दुबग्गा, काकोरी चौराहा होती हुई काकोरी के बाज नगर गांव स्थित काकोरी शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा का विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत हुआ।

हुआ नाटक, गाये जनगीत
रास्ते भर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक किये और जनगीतों की प्रस्तुति की। यात्रा में वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी अनिल मिश्र गुरुजी के लेखन-निर्देशन में देश की मौजूदा स्थितियों पर नुक्कड़ नाटक ‘कब तक बजाओगे बाजा ‘ की प्रस्तुति हुई। कबीर खान, आंचल रस्तोगी, ज्योति सिंह, ऋतिक, हिमेश, अनुराग, विपिन ने नाटक में अहम किरदार निभाए।

https://www.indianvoice24.com/today-is-martyrdom-day-of-ramprasad-bismil-roshan-singh-and-ashfaq-ullah-khan-iv24-191221/

युवा संस्कृतिकर्मी सोनल ठाकुर, श्रीपाल गौड़, अभिनीत जैन मोनू ने संगीतमयी जनगीत सुनाजर लोगों में जोश भरा। लोक कवि कृष्णानंद राय ने देशभक्ति पर आधरित गीत और कविताएं सुनाकर प्रभावित किया। रास्ते में विभिन्न स्थलों से होती हुई काकोरी स्मारक पहुंची। जहां शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित कर संसजृतिकर्मियों ने सभा की। यात्रा में पत्रकार राजवीर रतन, रचनाकार प्रवीण शुक्ल ‘गोबर गणेश’, हास्य कवि अनिल बांके, बहराइच के चिकित्सक डॉ राधेश्याम वर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता पुण्डरीक पांडेय, धर्मशरी सिंह, उप्र क्रांतिकारी परिषद से पत्रकार अशोक सिंह, मुम्बई के अमित तिवारी, संजय त्रिपाठी, अनामिका शुक्ला, जनसेवक राजा अवस्थी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे।