भारतीय जन कल्याण पार्टी द्वारा गन्ना संस्थान प्रेक्षाग्रह में आयोजित किया गया स्थापना दिवस कार्यक्रम

सिद्धान्त सिंह :

भारतीय जन कल्याण पार्टी द्वारा गन्ना संस्थान प्रेक्षाग्रह में स्थापना दिवस आयोजित किया गया। जिसमें वैश्य समाज को जागरूक करते हुए कहा कि वैश्य समाज की आबादी लगभग 22.5 प्रतिशत है फिर भी वैश्य समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी किसी भी पार्टी से ना मिलने के कारण वैश्य समाज ने अपनी पार्टी का गठन किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया कि 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे एवं यदि इसी के बीच अन्य राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन का प्रस्ताव आया तो उस पर विचार भी किया जा सकता है।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब तक वैश्य समाज को आनुपातिक रूप से राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।