कछौना (हरदोई): नार्दन रेलवे मेंस यूनियन विवाधिक अधिवेशन बालामऊ इकाई का चुनाव में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शाखा मंत्री सलिल सौरव श्रीवास्तव का चयन किया गया। शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार बघेल, उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सागर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष रचना सिंह चौहान, सहायक शाखा सचिव मुकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू, वीके तिवारी, मुस्तफा अली, आरपी सिंह चौहान, सौरभ कुमार, पवन कुमार, प्रवीण अवस्थी, अमित किशोर श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार भट्ट, सरोज कुमार पांडे आदि पदाधिकारी चयनित किए गए। चयनित पदाधिकारियों की पदाधिकारियों ने हौसला अफजाई की।
अधिवेशन रविवार को बालामऊ जंक्शन पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत शाल ओढ़ाकर बुके देखकर सम्मानित किया गया। बालामऊ जंक्शन की कार्यकारिणी का गठन 19 मई 2019 को किया गया था जिसका रिपोर्ट कार्ड शाखा सचिव ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कार्यकारिणी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। यह कार्यकारिणी कर्मचारियों के लिए हमेशा अध्ययनरत रहेगी संगठन का उद्देश्य सेवा भाव होता है। भारत सरकार ने 50% कर्मचारियों को पदों का सरेंडर करने का आदेश जारी किया था जिसे संगठन ने पुरजोर तरीके से विरोध कर इस आदेश को वापस कराया। भारत सरकार की नीति निजीकरण के पक्ष में है। कोविड-19 महामारी के दौरान रेलवे के योगदान को भूला नहीं जा सकता है। जिसमें हजारों हमारे कर्मी संक्रमित हो गए वहीं सैकड़ों कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाते समय शहीद हो गए। कोविड-19 महामारी के दौरान प्राइवेट संस्थाएं सेवा देना बंद कर दी थी। वही हमारी रेल इमरजेंसी सेवाएं देती रही। वरिष्ठ राम अवतार मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों में संगठन हमेशा संघर्षरत है। वरिष्ठ पदाधिकारियों मनोज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में आप लोग एक मंच के बैनर तले एकजुट हुए पसीना बह रहा है यह पसीना एक नए आयाम को लिखेगा।
वरिष्ठ पदाधिकारी एमपी चौबे ने बताया लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराकर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह कर्मचारियों के हितों के लिए आन बान और शान से कार्य करेगी। संगठन हमेशा सजग रहें वरिष्ठ पदाधिकारी अजय तिवारी ने अपनी ओजस्वी वाणी से कर्मचारियों की समस्याओं को खुलकर संगठन के समक्ष रखी। उन्होंने कई प्रमुख मांगे रेलवे पास में कर्मचारी के माता-पिता को शामिल किया जाए। मुख्य अतिथि महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा बालामऊ शाखा 125 शाखाओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करती है। संगठन की बदौलत कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नजदीक लखनऊ में इलाज के लिए स्वीकृति दिलाई। रेलवे में लगभग बारह लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी कर्मचारियों को भारत सरकार व राज्य सरकार के एकजुट करके एक मंच के तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए चक्का जाम व संसद का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। संगठन सदैव काम के घंटे तय करना प्रमोशन का मुद्दा अच्छी जीवन पद्धति के लिए आपके हाथों के लिए संघर्षरत है। प्रत्येक स्टेशन पर रेल बचाओ कमेटियां गठित की जा रही है जब रेल बचेगी तभी देश व उपभोक्ता बचेगा। आप सभी लोग संगठित होकर कार्य करें इस अधिवेशन में नव कार्यकारिणी को माला पहनाकर हौसला अफजाई की गई। नई कार्यकारिणी में सभी प्रमुख स्टेशन के कर्मचारियों को शामिल कर स्थान दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभी रेल कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता