स्वास्थ्य सेवाओं में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा मेडोप्लस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में रोजगार एवं उद्योग को और प्रगति देने के लिए प्रतिवर्ष यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश के बड़े उद्योगपति और निवेशक आकर उत्तर प्रदेश में निवेश कर औद्योगिक विकास एवं नये रोजगार के मौके उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं ।

इसी कड़ी में इस वर्ष के यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मेडोप्लस कम्पनी द्वारा उत्तर प्रदेश में आगामी 5 वर्ष में 500 करोड़ रुपए निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नीरज चन्द्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में लोगों को सही समय पर सही डॉक्टर द्वारा कम पैसे में बेहतर इलाज करवाने के लिए मेडोप्लस कंपनी द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड में ई-क्लीनिक व 20000 नये मेडोमित्र का चयन कर स्वास्थ्य सेवाओं को और आसान बनाया जाएगा। जहां बीमार लोग अपने पसंदीदा नजदीकी डाक्टर जांच केन्द्र व अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ मेडो मित्र को भी अपने गांव में ही स्वरोजगार के साथ ही सम्मान प्राप्त होगा।