प्रयागराज : हड़िया कस्बा के भैरोपुर में निर्मल कुंज कालोनी वार्ड नं 5 में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। मण्डल कार्यकारिणी बैठक में मुख्य अतिथि बतौर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि करणी सेना का देश के कई राज्यो में संघटन कार्यरत है। करणी सेना का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा व दबे कुचले लोग की आवाज बलंद करना है। उन्होंने यह भी कहा कि करणी सेना भारत केे मजबूत संघटनों में से एक हैं। अभी हाल में बल्लभगढ़ में निकिता को न्याय दिलाने के लिए सबसे पहले करणी सेना के सिपाहियों ने हत्यारों के खिलाफ मोर्चा खोला और निकिता को न्याय दिलाने का संकल्प भी लिया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती श्वेता राज सिंह संगठन महामंत्री उत्तर प्रदेश ने कहा महिलाओं के सम्मान के लिए यह करणी सेना सबसे पहले पहुँचता है। जहाँ जहाँ अत्याचार होगा वहां वहां करणी सेना उनका खात्मा करने के लिए सामने आएगा। करणी सेना कि एक-एक सिपाही सौ-सौ के बराबर है। करणी सेना कोई राजनीतिक दल नहीं है और न ही राजनीति से कोई सम्बंध है । यह संघटन मात्र एक ऐसा संगठन है जो महिलाओं के सम्मान व युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष प्रयागराज गंगापार ने किया।कार्यक्रम के समापन के बाद पंकज कुमार सिंह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व श्रीमती स्वेता राज सिंह ने गंगापार हंडिया में कार्यालय का फीता काटकर उद्धघाटन किया। जिला अध्यक्ष प्रयागराज बिनोद कुमार पांडेय ने अंग वस्त्र भेंट किया। मौके पर संतोष सिंह, जय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, पुषपराज सिंह जितेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह श्रीमती सबिता द्विवेदी ,रीना देवी,अंजना गोस्वामी,सुनीता देवी,शोभना गोस्वामी,राजेश यादव,सर्वेश दुबे,उमेश चौरसिया, उमेश सिंह, अभिषेक सिंह,नागेंद्र यादव, शशिकांत पांडेय, देवानंद पाल , हरिशंकर पटेल, अमरजीत यादव, प्रवीण मिश्रा, विनोद मिश्रा, कृष्णराज सिंह, राहुल पाण्डे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।