डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय-
एक :
भारत की प्रतिष्ठित मुक्केबाज़ एम०सी० मैरीकोम ने ‘एशियाई मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप ‘ जीत ली है। उल्लेखनीय है कि मैरीकोम पाँच बार ‘विश्व मुक्केबाज़ी चैम्पियन’ रही हैं। पहले वे ५१ कि०ग्रा० भार-वर्ग के अन्तर्गत मुक्केबाज़ी करती थीं; अब वे ४८ कि०ग्रा० भार के अन्तर्गत मुक्केबाज़ी कर रही हैं।
दो :
सीनियर राष्ट्रीय बैडमिण्टन प्रतियोगिता
साइना नेहवाल ने पी० वी० सिन्धु को ‘सीनियर राष्ट्रीय बैडमिण्टन प्रतियोगिता’ के फाइनल में पराजित कर यह चैम्पियनशिप जीत ली है।