लखनऊ में हुआ लिट-अप नाम के आर्ट एंड लिटरेचर फेस्टिवल का आग़ाज़

24 जून 2023 को लैब एकेडेमिया पुब्लिकेशन्स द्वारा आयोजित कला और साहित्यिक उत्सव “लिट-अप” के लखनऊ संस्करण की शुरुआत शहर के नामचीन कैफ़े रेपर्टवाहर में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती तूलिका रानी (पूर्व वायु सेना अधिकारी, पर्वतारोही, प्रेरक, TEDx वक्ता, लेखक, एवं यू.पी. की G20 ब्रांड एंबेसडर), श्री कर्नल संजय त्रिपाठी (आई पी के एफ अनुभवी), श्रीमती फ़राह सरोश (संस्थापक, नर्चर लाइफ NGO) श्रीमती ताहिरा हसन (सोशल वर्कर) और लैब एकेडेमिया की निदेशक श्रीमती नाज़ फ़रहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा कलाकारों के साथ साथ लखनऊ के प्रसिद्द लेखक, कवि, प्राध्यापक एवं अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रसिद्ध लेखिका अनम फ़ातिमा ने कविता कार्यशाला करवाई जिसमें कविता लेखन की कला के विषय में वृहद चर्चा हुई। अनम फ़ातिमा ने प्रतिभागियों को कविता लेखन की बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यशाला के बाद लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, कानपुर एवं दिल्ली से आये कवियों ने कविता पाठ किया। प्रोफेसर रंजना, प्रोफेसर सीमा सरकार, डॉ. सन्देश यादव, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, अर्शी अल्वी, प्राची वैश, प्रोफेसर मोहम्मद ओसमा, श्रीमती गीता सक्सेना, विश्रुति श्रीवास्तव, रश्मि कुलवंत चावला, सोम्या सोनकर, शिरीन नाज़, सत्यम सिंह, सुनील सिंह, संस्कृति बंसल, ज्योति सिंह, सरिता देव इत्यादि की कविताओं एवं कहानियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में लैब एकेडेमिया द्वारा प्रकाशित बेस्ट सेल्लिंग पुस्तक “हुमंस ऑफ़ नर्चर लाइफ” के लेखकों के साथ बात चीत की गयी। इस वार्ता में श्रीमती तूलिका रानी (पूर्व वायु सेना अधिकारी, पर्वतारोही, प्रेरक, TEDx वक्ता, लेखक, एवं यू.पी. की G20 ब्रांड एंबेसडर), श्री कर्नल संजय त्रिपाठी (आई पी के एफ अनुभवी), श्रीमती फ़राह सरोश (संस्थापक, नर्चर लाइफ NGO) एवं श्रीमती ताहिरा हसन (सोशल वर्कर) ने भाग लिया एवं दर्शकों को किताब में प्रकाशित २५ प्रेरणादायक कहानियों के बारे में विस्तार से बताया। इस किताब में प्रकाशित २५ लेख विभिन्न छेत्रों में कार्य कर रहे कामयाब लोगों के संघर्ष की कहानी है जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना एवं सही राह दिखाना है। इस अंक का संचालन नूर फ़ातिमा द्वारा किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी रचनात्मक गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्रेरित करना था और लैब एकेडेमिया अपने इस अभियान में सफल रही । लैब एकेडेमिया एक अनुभवी शैक्षिक और प्रकाशन संस्थान है जिसका उद्देश्य कला और साहित्य को बढ़ावा देना है। साथ ही हम उभरते कलाकारों को नवीन अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं को किताबों के माध्यम से भारतीय कला संस्कृति एवं साहित्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। लैब एकेडेमिया पब्लिकेशन्स द्वारा शैक्षणिक और साहित्यिक सहायता जैसे अध्ययन सामग्री, प्रशिक्षण, अनुसंधान समाधान, साहित्य सभाएँ व कविता गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में कविता कार्यशाला, कविता पाठ, कथा वाचन एवं पुस्तक चर्चा का आयोजन किया गया जिसका सभी दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा अरोरा द्वारा किया गया।

लैब एकेडेमिया की निदेशिका नाज़ फ़रहा ने अवगत कराया कि उनकी संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी और अपनी संस्था के उद्देश्य के अनुरूप युवा कवियों एवं लेखकों को मंच प्रदान करती रहेगी कार्यक्रम का संयोजन लैब एकेडेमिया के सदस्यों पिंकी चौरसिया, सविता देवी, अज़ान, सुशांत, दीक्षा आदि के द्वारा किया गया।


Art and Literature Festival “Lit-Up – 2023 held in Lucknow

On 24 June 2023, the Lucknow edition of “Lit-Up”, an arts and literary festival organized by Lab Academia Publications, began at the city’s renowned Cafe Repertwahr. The program was inaugurated by the Chief Guest Mrs. Tulika Rani (Former Air Force officer, mountaineer, motivator, TEDx speaker, author, and G20 Brand Ambassador of U.P.), Mr. Col. Sanjay Tripathi (IPKF veteran), Mrs. Farah Sarosh (Founder, Nurture Life NGO), Mrs. Tahira Hasan (Social Worker), and Mrs. Naaz Farah, Director, Lab Academia. Young artists, famous writers, poets, professors and teachers of Lucknow and nearby cities participated in the program. At the beginning of the program, famous writer Anam Fatima conducted a poetry workshop in which there was a wide discussion about the art of poetry writing. Anam Fatima apprised the participants about the nuances of poetry writing.

After the workshop, poets from Lucknow, Prayagraj, Agra, Kanpur and Delhi recited poems. Prof. Ranjana, Prof. Seema Sarkar, Dr. Sandesh Yadav, Dr. Anupama Srivastava, Arshi Alvi, Prachi Vaish, Prof. Mohd. Osma, Mrs. Geeta Saxena, Vishruti Srivastava, Rashmi Kulwant Chawla, Somya Sonkar, Shireen Naaz, Satyam Singh, Sunil Singh, Sanskriti Bansal, Jyoti Singh, Sarita Dev’s poems and stories were highly appreciated by the audience.

The last phase of the program included an interaction with the authors of the Lab Academia’s best-selling book “Humans of Nurture Life”. The talk featured Mrs. Tulika Rani (Former Air Force officer, mountaineer, motivator, TEDx speaker, author, and G20 Brand Ambassador of U.P.), Mr. Col. Sanjay Tripathi (IPKF veteran), Mrs. Farah Sarosh (Founder, Nurture Life NGO) and Mrs. Tahira Hasan (Social Worker). The Panellists explained to the audience about the 25 inspirational stories published in this book. All the 25 articles published in this book are the stories of the struggle of successful people working in different fields, whose aim is to inspire the youth and show them the right path. This session was moderated by Noor Fatima.

The aim of the event was to provide a platform to budding artists to showcase their talent and inspire them to continue their creative pursuits and Lab Academia succeeded in this mission. Lab Academia’s Director Ms. Naaz Farhaa informed that Lab Academia is a seasoned educational and publishing organization aimed at the promotion of art and literature. At the same time, they provide new opportunities to budding artists and inspire youth to connect with Indian art culture and literature through books. Lab Academia Publications organizes academic and literary conferences and poetry seminars.

In the 6th edition of Lit-Up Festival, Poetry workshop, poetry recitation, story reading and book discussion were organized. All the programs were thoroughly enjoyed by the audience. The program was very well hosted by Versha Arora.

Naaz Farhaa, Director of Lab Academia informed that her organization will continue to organize such events in future as well and will continue to provide platform to young poets and writers as per the objective of her organization.

The program was coordinated by Lab Academia members; Pinky Chaurasia, Savita Devi, Azaan, Sushant, Diksha etc.