पिहानी- इलाके के पण्डरवा किला गांव में मां के साथ रह रहा ग्राम अमतलिया निवासी अधेड़ रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके भाई ने सूचना देते हुए पुलिस से खोज- खबर की फरियाद की है।
अमतालिया मजरा कोटरा निवासी बाबूराम ने पुलिस को सूचना दी है कि उसका बड़ा भाई राम प्रसाद (40) पुत्र गिरधारी मां बिटोली देवी के साथ काफी समय से ग्राम पण्डरवा किला में रहता है। मां और राम प्रसाद बीती रात भी घर में ही थे। सुबह उसकी मां ने उसे सूचना भेजी की राम प्रसाद सुबह अपने बिस्तर पर नहीं मिला और पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा है। तरह तरह की आशंकाओं को लेकर परिजन परेशान हैं। बाबूराम ने किसी रंजिश से भी इनकार करते हुए पुलिस से भाई की खोज के लिए गुहार लगाई है।