एक मुश्त समाधान योजना में एक मुश्त धनराशि जमा कर लाभ उठायें :- श्रद्धा पाण्डेय

जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 श्रद्धा पाण्डेय ने सूचित किया है कि उ0प्र0 अनु0जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत वितरित ऋणों के सापेक्ष अधिदेय ऋणों की वसूली हेतु नवीन एक मुश्त समाधान योजना को 31 जनवरी 2020 तक के लिए बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा है कि निगम के बकायेदारों को एक अवसर के तहत एक मुश्त समाधान योजना में एक मुश्त धनराशि जमा कर लाभ उठायें। जिला प्रबन्धक ने कहा है कि एक मुश्त समाधान योजना में धनराशि जमा करने पर ऋण योजनानुसार 36/60 माह का साधारण ब्याज लेकर दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज माफ कर खाता बन्द कर दिया जायेगा।