भाई पर पचास हजार रुपये चुराने व धमकी देने का आरोप

            हरदोई- पुलिस अधीक्षक को प्रर्थना पत्र देकर भाई ने भाई पर रुपये चुराने व जानमाल की धमकी व हत्या करा देने की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
          मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर बांदा टोला निवासी दधीच चंद्र शर्मा ने एसपी को दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि पीडित ने अपना मकान गौसगंज निवासी दीपू शर्मा से ₹50000 मे बीती 19 जुलाई को बेच दिया था। जिसमे ₹40000 बैंक में जमा कर दिए थे।कुछ रूपये खर्च कर दिये थे ।शेष 58 सौ रुपए घर पर रखे थे। जिसको भाई सुभाष व उनकी पत्नी ने चुरा लिया मांगने पर रुपया नहीं दिए ।जिसकी शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है ।और बताया है कि मामले की जांच की जाॅच कराई जाये और आवश्यक कार्यवाही की जाये और शिकायती पत्र मे यह भी बताया है कि दोनो से जानमाल का खतरा है ।