सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

                         डी0एस0सी0एल0 शुगर मिल के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय आफिसर्स स्पोर्टस कार्निवल खेलों के उपरान्त स्पोर्टस स्टेडियम में कल देर रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।
                         बैटमिन्टन का फाइनल मैच में जीते खण्ड शिक्षा अधिकारी साण्डी शैलेश द्विवेदी,कैरम के फाइनल मैच में जीते तहसीलदार शाहाबाद दिग्यविज’ तथा शतरंज खेल में विजयी हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी कोथावां विश्वनाथ तित्रपाठी को तथा बालीबाल में जीते रेड आफीसर्स के कैप्टन जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह व फुटबाल की विजयी टीम के कप्तान मुख्य विकास अधिकारी आनन्दकुमार तथा अन्य खिलाड़ियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अवसर पर तीन दिवसीय आफीसर्स स्पोर्टस कार्निवल खेलों में सराहनीय योगदान करने वाले डीएससीएल शुगर मिल के देवेन्द्र गोयल व मिल के अन्य अधिकारियों, स्पोर्टस स्टेडियम की जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज व स्टेडियम के अन्य खिलाड़ियों आदि को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।