एम.वेंकैया नायडु तीन लैटिन अमरीकी देशों की यात्रा पर

                        उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडु तीन लैटिन अमरीकी देशों की यात्रा के पहले चरण में आज ग्वाटेमाला पहुंचेगे। श्री नायडू मंगलवार तक वहां रहेंगे। उपराष्ट्रपति के साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया । ग्वाटेमाला के साथ जैव प्रौद्योगिकी सहित अंतरिक्ष, टेलेमैटिक ट्रैकिंग, उपग्रह तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

                         विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत लैटिन अमरीकी देशों के साथ अपने संबंध को विशेष महत्व देता है। इन देशों के साथ व्यापार और वाणिज्य सहित राजनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों के दौरान काफी मजबूत हुए हैं । उपराष्ट्रपति ग्वाटेमाला से पनामा और इसके बाद पेरू जाएंगे।