सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत, दोनों बाइक पर सवार होकर सवायजपुर से मजदूरी करके लौट रहे थे घर

  हरदोई- मजदूरी करके बाइक पर सवार होकर सवायजपुर से घर जा रहे  चाचा भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।  

लोनार थाना के नेवादा चौगवां निवासी सत्यपाल अपने भतीजे शोभित के साथ रविवार की शाम को सवायजपुर से मजदूरी करके वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में थाना क्षेत्र के महरेपुर गांव के निकट ईट भट्ठा पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की खबर पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिससे दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।जिससे परिजन भी मौके पर पहुंचे। सत्यपाल के एक पुत्री मानसी व एक पुत्र शौर्य है। भतीजा तीन भाइयों में बड़ा था। एक बहन है। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक चाचा और भतीजे दोनों राजगीर का काम करते थे। जिससे सत्यपाल अपने परिवार की परवरिश करता था। वही भतीजा शोभित अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था।