हरदोई: पिहानी कोतवाली क्षेत्र में अधिक शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। भाई ने जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम बगोचा निवासी रोशन (35) पुत्र मनोहर खेतीबाड़ी का काम करते थे। भाई रामकुमार ने बताया कि रोशन की दो बेटियां शिवा, प्रियांशी और एक बेटा यज्ञसेन है। उन्होंने बताया कि रोशन शराब का आदी थी। सोमवार को उसने गांव में ही शराब पी थी। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में जहरीली शराब बनती है। जहरीली शराब पीने से ही रोशन की मौत हुई है। पिहानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।