जल संञ्चयन/संरक्षण (Water Conservation) के लिए सरकार की ओर से ग्राम पञ्चायतों द्वारा खोदवाए गये या मरम्मत कराए गये तालाब जल संरक्षण की योजना को मुंह चिढ़ा रहे हैं । ऐसा ही एक दृश्य हरदोई ज़िले में कछौना विकासखण्ड के गाँव बालामऊ में नज़र आ रहा है । गाँव के पश्चिम में स्थित टेढ़वा तालाब में पानी की जगह गेहूं की फ़सल लहलहा रही है । सरकारें तालाब खोदवाने के नाम पर धन ज़ारी करती हैं और समय-समय पर उसमें पानी भरवाने के लिए भी धन आबण्टित करती हैं । किन्तु स्थलीय सत्य यह है कि प्राकृतिक संसाधनों, सरकारी योजनाओं व आहरित धन का दुरुपयोग ही हो रहा है ।
Related Articles
विभिन्न देशों के राजदूतों ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण
October 20, 2022
0
महंत देव्यागिरी ने गोपाष्टमी पर दिया जल बचाने का संदेश
November 22, 2020
0
जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
July 25, 2019
0