पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यूपी 100 की सक्रियता की खबरें

जौनपुर- PRV 2363 को थाना बरसठी खुरूरिया गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्‍कर्म की सूचना मिली । PRV ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर कॉलर की निशानदेही पर आरोपी को पकड़कर स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया ।

गौतमबुद्धनगर-PRV 2374 को कालर योगेन्द्र ने सूचना दी एक व्यक्ति मेरे भतीजे सूर्य उम्र 1.5 वर्ष को उठा कर भाग गया है PRV ने अपहरणकर्ता रोहित पुत्र करतार थाना गुलावटी जनपद बुलंदशहर को लुकशर रोड र के पास घेर कर पकड़ लिया आरोपी को थाने के सुपुर्द किया ।

मुज़फ्फरनगर-PRV 2206 को दो बच्‍चो के मिलने की सूचना मिली ।तत्‍काल मौके पर पहुंचकर लगभग डेढ़ साल के बच्‍चे व 04 वर्षीय उसकी बहन मानसी को लेकर उनके परिजनों को लगभग 30 मिनट तलाश किया परिजनों के मिलने पर बच्‍चों को सकुशल उनके सुपुर्द किया ।