काले कारनामे से उठा पर्दा, डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगने की तैयारी 

दो महीने के अंदर में आधा दर्जन से अधिक हुए मेडिकल, बोर्ड का गठन, दो मामलों में डॉक्टर की खुली पोल 

हरदोई- जिला अस्पताल के एक्स रे विभाग में किस तरह से काला कारनामा चलता है। इसकी हकीकत मेडिकल बोर्ड के गठन के बाद आई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है ।इस मामले में जिम्मेदार अफसर सबको जानबूझ कर के चुपचाप बैठे हैं।लेकिन जब इस विषय में जानकारी की गई तो उन्होंने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।
दरअसल बेहटा गोकुल थाना के एक पीड़ित ने जिला अस्पताल के एक्स रे विभाग में एक्सरे कराया। जिसमें रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने फैक्चर नहीं दिखाया।फर्जी तरीके से रिपोर्ट नॉर्मल करके दी। इस बात पर पीड़ित ने मेडिकल बोर्ड गठन कराने की मांग की। जिस के बाद सीएमओ के माध्यम से सीएमएस  के पास पत्र पहुंचा। उसके बाद एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया।जिसमें उस मेडिकल का परीक्षण कराया गया, तो उसमें खुलासा हुआ कि जिस पीड़ित की चोट नॉर्मल दिखाई गई थी।उसके फैक्चर है।यह इसी तरह का एक मामला और भी सामने आया है। हालांकि सीमित की ओर से अभी एक्स-रे विभाग के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस विषय में जब जानकारी की गई तो बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट गलत पाए जाने की सूचना मिली है। उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी इस बात से एक्सरे विभाग में हड़कंप मचा है।