जनपद अमरोहा के धनोरा क्षेत्र में गंगा में आये ऊफान से कुछ गांव शीशोवाली, जाटोवाली, ढाकोवाली, टीकोवाली, दारानगर, रायपुर, सुल्तानपुर मानपुर, शेरपुर आदि बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। पानी के तेज बहाब ने फसल व घरो को तहस नहस कर दिया है। जो लोग गंगा के किनारे बसे थे उन सब घरो में पानी भर गया है। सबसे बड़ी बात तो ये है की उपरोक्त नामित गांव वासियो को प्रत्येक वर्ष इसी बाढ़ के कहर से जूझना पड़ता है। लेकिन शासन या प्रशासन अपनी आंखो को बंद करे रहता है।
अबकी बार शीशोवाली, जाटोवाली, टीकोवाली, रायपुर के ग्रामीणों ने आपस में चंदा ढालकर पांच लाख रुपये की लागत से एक बांध बनाया था जिससे बाढ़ का पानी उनके घरो में ना घुस सके ओर उनकी फसल नष्ट ना हो सके। लेकिन पानी का तेज बहाब, बांध को एक ही झटके में अपने साथ ले गया ओर पूरे क्षेत्र में पानी ही पानी हो गया। जानकारी में प्रेमपाल, चंद्रकला, धर्मपाल, कालीचरण, तेजराम, जयपाल, दुर्गा, महेंद्र, डालचंद आदि का कहना है की हर साल की तरह इस बर्ष भी हमें बाढ़ के कहर का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक कोई शासनिक या प्रशासनिक अधिकारी हमारी पीड़ा को सुनने नहीं पहुंचा।