शौच के लिए जाते समय किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

टडियावाँ- थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने चौदह वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज। तलाश जारी। 20 अक्टूबर को गांव पिपरी मजरा हरिहरपुर में अपने नाना के घर रह रही एक चौदह वर्षीय किशोरी के साथ शौच के लिए जाते समय गांव के ही एक कामान्ध युवक बबलू ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।जिसका इलाज परिजन कराते रहे।स्वस्थ होने के उपरान्त पीड़िता के नाना ने पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।थानाध्यक्ष गोपाल नरायन सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।