हरदोई- ससुराल में एक नवविवाहिता आग से झुलस गई। नाज़ुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर उसे लखनऊ रेफर करने के लिए कागज की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
कोतवाली देहात के झरियनपुरवा मजरा पूरा बहादुर निवासी भूरा ने अपनी पुत्री गुलशन की शादी 8 माह पहले शाहाबाद कोतवाली के बेझा निवासी निसार के साथ की थी। बताया गया है शनिवार को खाना बनाते समय गुलशन आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन उसे आनन-फानन मे सीएससी शाहाबाद ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में थोड़ी देर इलाज चला लेकिन हालत में कोई सुधार ना होने से लखनऊ रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।तब तक गुलशन में सदा सदा के लिए आंखें बंद कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।