लॉकडाउन 3.0 को लेकर प्रशासन सख़्त, जगह-जगह चैकिंग अभियान, बाजारों में दिखा सन्नाटा :- बिल्सी

बिल्सी/बदायूं:- कोरॉना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ३.० लॉकडाउन को 13 जुलाई सुबह 5:00 बजे तक पूरी तरह लागू करने की घोषणा की है!

बदायूं जिले के बिल्सी तहसील में आज कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ बिल्सी नगर के अटल चौक पर मास्क व वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों के चालान किए गए और आज ३.० लॉक डाउन के दौरान बिल्सी प्रशासन सख़्त होने पर बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है! इसके साथ ही बिल्सी कस्बा इंचार्ज ने बिल्सी वासियों से लॉक डाउन का पूर्णतया पालन करने व सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की और अनावश्यक घूमने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी! इस दौरान कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, तनुज आदि पुलिस प्रशासन मौजूद रहा!