मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों के 71 जरूरतमंदों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए 97 लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। यह वित्तीय मदद कैंसर, लिवर और हृदय से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए स्वीकृत की गई। योगी आदित्यनाथ द्वारा जिन जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता की गई है, उनमें इलाहाबाद से श्री लक्ष्मीनाराणय पुत्र श्री रामजी, प्रतापगढ़ से कु. सिद्धी पुत्री श्री महेश कुमार और लखनऊ से श्री अवधेश सिंह द्वारा श्रीमती तिलोत्तमा सिंह शामिल हैं।