सीएम आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत अब तक 37,043 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है । सरकारी आंकड़ों के अनुसार अवैध कब्जों व अतिक्रमण की 1,19,184 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है । भू-माफियाओं व अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ 470 सिविल केस और 2202 एफआईआर दर्ज किए गए हैं ।
सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें एंटी भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज करायी जा सकती हैं । शिकायतों के निस्तारण के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स द्वारा प्रदेश के हर मंडल, जनपद और तहसील में भू-माफियाओं व अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । यदि व्यापक स्तर पर देखा जाए तो सच्चाई कुछ और ही दीख रही है । विपक्षी पार्टियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों को भी खारिज नहीं किया जा सकता है । आस-पास देखने से ही काफी चीजें ऐसी दिखाई पड़ जाती हैं कि श्रावस्ती मॉडल एक फ़साना लगने लगता है । इस अभियान में कार्य से ज्यादा खेल नज़र आता है ।