प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि हमारे यहां एक ऐसा सिस्टम बन गया था जिसमें गरीब हमेशा इस सिस्टम से लड़ रहा था । छोटी – छोटी चीजों के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा था । गरीब को बैंक अकाउंट खुलवाना है, उसे गैस कनेक्शन चाहिए, तो सिस्टम आड़े आ जाता था । अपनी ही पेंशन, स्कॉलरशिप पाने के लिए यहां – वहां कमीशन देना होता था । हम गरीब की एक – एक आवश्यकता, एक – एक समस्या को पकड़ कर उसे सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं । गरीब महिलाओं को लगातार शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर असर न हो, इसलिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए । काँग्रेस पर कटाक्ष करते हुए श्री मोदी ने कहा कि ये NPAs यूपीए सरकार का सबसे बड़ा घोटाला था । यह कॉमनवेल्थ, 2 जी, कोयला, सभी से कहीं ज्यादा बड़ा घोटाला है । ये एक तरह से सरकार में बैठे लोगों द्वारा उद्योगपतियों के माध्यम से जनता की कमाई की लूट थी । जो लोग मौन रहकर सब कुछ देखते रहे, क्या उन्हें जगाने की कोशिश, किसी संस्था द्वारा की गई ।
Related Articles
डीएवीपी में जीएसटी संबंधी बाध्यता खत्म की
August 4, 2018
0
‘परम्परा’ और ‘सत्यबोध’ के साथ बलप्रयोग कर ‘दिव्य कुम्भ’ का आयोजन करनेवालो! सुनो और देखो
September 18, 2019
0
आप दूसरों से नहीं बल्कि खुद से प्रतिस्पर्धा करें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
February 16, 2018
0