मल्लावां- मिनी बैंक कर्मचारी की बाइक की डिग्गी तोड़कर अज्ञात बाइक सवारों ने एक लाख की नगदी पार कर दी । घटना की जानकारी होने पर हड़कम्प मच गया । घटना की सूचना पर कोतवाल ने स्टेट बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक की ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लच्छीपुर निवासी सर्वेंद्र पुत्र कैलाशनरायन त्रिपाठी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मिनी बैंक कल्यानपुर गांव के संचालक हैं । बुधवार की दोपहर मिनी बैंक कर्मचारी राहुल पुत्र रामस्वरूप स्टेट बैंक मल्लावां की शाखा से एक लाख रूपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रखकर कल्यानपुर मिनी बैंक शाखा में पहुंचे । राहुल ने बताया कि शाखा के नजदीक बाइक खड़ी कर रूपये के साथ कुछ सिक्के भी थे, जिनको निकालने के लिए शाखा के अंदर झोला लेने चले गए । इसी बीच अज्ञात दो बाइक सवार उनकी बाइक के पास खड़ी महिला को हटाकर डिग्गी तोड़कर उसमे रखे रूपये निकाल कर भागने लगे । महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों को चौराहे पर मौजूद लोगो की मदद से कुछ दूरी तक दौड़ाया । लेकिन बाइक सवार मल्लावां की ओर भाग गए ।
घटना की सूचना पर कोतवाल आरपी सिंह मय फ़ोर्स के घटना स्थल पर पहुँचे और जाँच पड़ताल की । लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । इसके बाद पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी कैमरा चेक किया । सीसीसीटी कमरे से भी कुछ पता नहीं चल सका । वहीं महिला का कहना है कि दोनों लुटेरों की उम्र बीस से बाइस वर्ष के आसपास है । जिसमे से एक सफेद हाफ स्वेटर व सफ़ेद शर्ट पहने था । सरेआम कल्यानपुर चौराहे पर दोपहर को हुई इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है । कोतवाल आरपी सिंह ने बताया घटना की गहनता से जाँच की जा रही हैं । शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा ।